राजनीति
चीन-पाकिस्तान पर PM मोदी का बड़ा बयान, बॉर्डर पर तनाव और आतंकवाद पर दी नसीहत
रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 बैठक में हिस्सा लेने शुक्रवार को जापान पहुंच गए हैं. जापान के हिरोशिमा पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और सम्मान की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है.
उन्होंने निक्केई एशिया को दिए इंटरव्यू में चीन के साथ सीमा विवाद पर भी बात की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में शांति और सौहार्द चीन के साथ सामान्य द्विपक्षीय संबंधों के लिए बहुत जरूरी है. भारत और चीन संबंधों में सुधार आपसी हितों और एक-दूसरे के सम्मान के साथ ही संभव है.
उन्होंने कहा कि चीन के साथ संबंधों को सामान्य करने से क्षेत्र को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को लाभ होगा.
https://khaberhindi.com/cm-appeals-to-illegal-occupants-of-government-land-to-free-the-land-by-may-31/
पाकिस्तान को दी नसीहत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ सामान्य संबंध चाहता है. अब यह उन देशों की जिम्मेदारी है कि वे आतंकवाद और दुश्मनी से मुक्त एक अनुकूल माहौल तैयार करें. इस संबंध में जरुरी कदम उठाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है.
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01