LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
20:5223 अग॰

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा, आप पर उठाए सवाल, कहां है चुटकी के साथ MSP देने वाले

Punjab Congress President raised questions on BJP, AAP
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर लोगों की नजर सभी पार्टियों के बड़े नेताओं के बयानों पर और उनके द्वारा किए गए वादों पर टिकी है. यही कारण है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भाजपा और AAP सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं उन्होंने ट्वीवीट कर कहा कि अब चुटकी के साथ MSP देने वाले कहां है. केंद्र में बैठी भाजपा और पंजाब की आप सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है. उन्होंने कहा कि न तो किसानों की आमदनी दोगुना हुई और न ही फसलों पर एमएसपी मिल रही है. आप को बता दें कि पंजाब में कुछ दिनों से तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है. सीएम मान ने प्रभावित फसल पर किसानों को बढ़ाई मुआवजा राशि भी दी, लेकिन कई जिलों में गिरदावरी समय से नहीं हो पाने के कारण किसानों को मुआवजा राशि लेने में परेशानी झेलनी पड़ रही है. बता दें कि पंजाब सरकार ने चुनाव प्रचार के दौरान और बाद में फसल पर एमएसपी देने की बात कही, लेकिन ऐसा नहीं हो पाने के कारण विपक्षी दल के नेता पंजाब सरकार को सवालों के घेरे में ले रहे हैं. जानकारी हो कि कुछ दिन पूर्व केंद्र सरकार की ओर से गेहूं की खरीद को लेकर लगाए गए एमएसपी में वैल्यू कट के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के साथ संबंधित किसान संगठनों ने अमृतसर के रेलवे स्टेशन पर धरना शुरू कर दिया. साथ ही कई ट्रोनों को जाम कर दिया था. जिसके वजह कई ट्रेन देर से चली थी और यात्रीयों को भी परेशानियाँ उठानी पड़ी थी.
← पिछली खबरअंडा उत्पादन में भारत विश्व में 3 स्थान पर, 5 राज्यों में होता है सबसे ज्यादा उत्पादनअगली खबर →क्या डॉलर को पछाड़कर चीनी करेंसी आ सकती है ग्लोबल मार्केट में? इन देशों ने व्यापार के लिए चीनी मुद्रा को दी मंजूरी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।