हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:2122 नव॰

Ramcharitmanas Row: रामचरितमानस पर दिए बयान पर कायम स्वामी प्रसाद मौर्य-कहा-'साधु-संत का चोला ओढ़कर बैठे हैं अपराधी'

Ramcharitmanas row
WhatsApp ↗
Ramcharitmanas Row: लखनऊ: पिछले कुछ दिनों से रामचरितमानस पर विवाद थमता नहीं दिखाई दे रहा है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने इस पर विवादित बयान दिया. जिसके बाद वह विरोधियों के निशाने पर हैं, इसके अलावा उनके समर्थन में भी कई लोग उतरे हैं. रामचरितमानस की चौपाइयों पर टिप्पणी कर विवादों में आए सपा नेता सोमवार को पूर्व विधायक भगवती प्रसाद की बेटी की शादी में शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने विरोध करने वालों पर जमकर हमला बोला. बता दें कि सपा नेता से पहले बिहार के मंत्री चंद्रशेखर (Chandra Shekhar) इस पर विवादित बयान दिया था. जिसके बाद कर्नाटक (Karnataka) में एक रिटायर्ड प्रोफेसर ने रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया. सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अयोध्या के महंत राजूदास का नाम लिए बगैर उन पर पलटवार किया था. Ramcharitmanas Controversy: स्वामी प्रसाद मौर्य पर जमकर बरसे राजभर महंत ने स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर काटने वाले को 21 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था. इसी ऐलान के बाद स्वामी प्रसाद ने भी उन पर पलटवार किया. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह द्वारा उनके बयान का समर्थन करने पर कहा कि देश में दलितों,पिछड़ों और आदिवासियों को अधिकार दिलाने की आवाज का लोग समर्थन कर रहे हैं. santosh add santosh addrajendra addravish add
← पिछली खबरIndia vs New Zealand 3rd T20: तीसरे T20 में इन प्लेयर्स को जगह देंगे कप्तान हार्दिक? ऐसी होगी भारत की Playing 11अगली खबर →पेशावर मस्जिद हमले का खौफनाक मंजर
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।