हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:1922 नव॰

Sambhaji Maharaj के मुद्दे पर BJP और NCP आमने-सामने

sambhaji
WhatsApp ↗
Sambhaji Maharaj's Disgrace Case: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेताओं ने आरएसएस (RSS) लीडर माधव गोलवलकर की बुक बंच ऑफ थॉट्स (Bunch of Thoughts) में संभाजी महाराज के खिलाफ विवादित बयान का आरोप लगाया है. छत्रपति शिवाजी महाराज के बाद उनके बेटे संभाजी महाराज के मुद्दे को लेकर बीजेपी और NCP आमने सामने हैं. एनसीपी नेताओं ने इस संबंध में ट्वीट भी किए हैं. महाराष्ट्र में BJP और NCP आमने-सामने बता दें कि NCP के नेता रविकांत वरपे और जितेंद्र आव्हाड ने ट्वीट के जरिए संभाजी महाराज पर माधव गोलवलकर की बुक में विवादित तथ्य होने का मुद्दा उठाया है. जान लें कि महाराष्ट्र के शीतकालीन सत्र के आखरी दिन अजीत पवार ने कहा था कि छत्रपति संभाजी महाराज धर्मवीर नहीं बल्कि स्वराज्य रक्षक थे. महाराष्ट्र में बीजेपी अजीत पवार के खिलाफ मैदान में उतरी हुई है. Mumbai-Jodhpur Train Derails, जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, 26 घायल एनसीपी नेता का बीजेपी पर निशाना एनसीपी नेता रविकांत वरपे ने मराठी में ट्वीट किया कि अजीत पवार के खिलाफ प्रदर्शन करने के बजाय बीजेपी को आरएसएस मुख्यालय तक मार्च निकलना चाहिए और गोलवलकर की बंच ऑफ थॉट्स (Bunch of Thoughts) बुक के खिलाफ प्रोटेस्ट करना चाहिए. उसमें संभाजी महाराज का अपमान हुआ है.  
← पिछली खबरDemonetization, नोटबंदी का फैसला सही- सुप्रीम कोर्टअगली खबर →9/11 Attacks से पहले ही हो सकता था Osama Bin Laden का खात्मा, UK का प्लान US ने ऐसे दिया बिगाड़
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।