राजनीति
महाराष्ट्र में शिवसेना के इस बड़े नेता की हत्या से दहशत

Shiv Sena (Shinde) leader murder: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के एक नेता की महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लगभग छह लोगों के समूह ने चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
हिल लाइन थाने के वरिष्ठ निरीक्षक रंजीत डेरे ने बताया कि शुक्रवार रात उल्हासनगर की जय जनता कॉलोनी में शब्बीर शेख (45) नामक एक शख्स पर धारदार हथियार से हमला किया गया. उन्होंने बताया कि शेख को चार महीने ही पहले ही शिंदे नीत शिवसेना की उल्हासनगर इकाई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था.
https://khaberhindi.com/pm-modi-china-and-pakistan/
पुलिस को शक है कि जीन्स निर्माण व्यवसाय से जुड़े शेख की हत्या पैसों के लिए की गई है. अधिकारी ने बताया कि उक्त घटना में शामिल लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है. उन्होंने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है.
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01कांग्रेस नेता डॉ यासमीन राव का इस्तीफा, जिला अध्यक्ष को हटाना पड़ा महंगा
02विधानसभा चुनाव परिणाम पर ओवैसी की प्रतिक्रिया, लोगों का जताया आभार
03तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त, पार्टी में जश्न का माहौल
04कुमारास्वामी के घर पर हो रही थी बिजली चोरी, पकड़े जाने पर बोले 'मै जुर्माना भर दूंगा'
05'मैं महज शिकायतकर्ता', लोकपाल की CBI जांच के आदेश पर बोले निशिकांत दुबे
06