LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
13:0124 अग॰

Shraddha murder case: पहले से शक था, बेटी भी बदल गई थी; 'कसाई' आफताब पर श्रद्धा के पिता के खुलासे

shraddha_aftab
Shraddha murder case: श्रद्धा मर्डर केस एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। इश्क जाल में फंसाकर कैसे आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर दिए और फिर उसके लाश को ठिकाने लगाया, वह बेहद वीभत्स है। अब श्रद्धा के पिता ने दोनों के रिश्तों पर कई बातों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्हें आफताब उन्हें पसंद नहीं था और उन्होंने इस रिश्ते का विरोध किया था। उन्होंने बेटी को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। श्रद्धा के पिता विकास ने यह भी कहा कि जब तक बरामद अंगों डीएनए जांच नहीं हो जाती उन्हें बेटी के मर्डर और आफताब के दावों पर यकीन नहीं है। एक टीवी चैनल से बातचीत में श्रद्धा के पिता ने कहा, ''मुझे अंदेशा था कि आफताब कुछ गलत करेगा। श्रद्धा को पहले ही समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी। उन्होंने कहा कि इस गुनहगार को फांसी होनी चाहिए।'' उन्होंने कहा कि श्रद्धा ने हमें कुछ नहीं बताया था, लेकिन उसकी दोस्त ने बताया था कि वह ब्रेकअप करना चाहती थी। श्रद्धा के पिता विकास मदन ने कहा कि आफताब के संपर्क में आने के बाद से ही उसका व्यवहार बदल गया था। उन्होंने कहा कि हमने बेटी को समझाने के लिए एक मनोवैज्ञानिक से भी बात की थी, लेकिन उसका कहना था कि आप कोई प्रयास मत करिए। खुद ही शायद वह वापस आ जाए। सब सो जाएं तब आना, एक नहीं कई बार Rape; चार्जशीट में लिंगायत संत शिवमूर्ति पर कई खुलासे उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी की मौत के बाद आफताब कई बार हमारे घर भी आया था, लेकिन हमारी ज्यादा बात नहीं हुई थी। श्रद्धा के पिता ने कहा कि उन्होंने शुरू से ही इस रिलेशन का विरोध किया था। श्रद्धा से कहा था कि अपनी बिरादरी में किसी अच्छे लड़के से शादी कराएंगे लेकिन उसने कहा कि वह आफताब के साथ ही रहेगी।  
← पिछली खबरMarine El Himar: इस बोल्ड मॉडल ने कबूला इस्लाम, फैशन-स्टाइल छोड़ हिजाब पहने आईं नजर, वजह करेगी हैरानअगली खबर →Mahesh Babu के पिता टॉलीवुड सुपरस्टार कृष्णा का निधन
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।