हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:2822 नव॰

Diksha Women Welfare Sodha Sansthan, द्वितीय शाखा का उद्घाटन, 30 छात्रों ने ग्रहण की शिक्षा

DIKSHA NEWS
WhatsApp ↗
Diksha Women Welfare Sodha Sansthan की द्वितीय शाखा का उद्घाटन प्रधानमंत्री आदर्शग्राम डोमरी में पंचायत कार्यालय के समीप किया गया। शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्वांचल मील एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कपूर, संस्था के संरक्षक राजेंद्र धानुका, कोषाध्यक्ष दीपू शुक्ला एवं अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने सामूहिक रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वल्लित करके किया। UP Transport Department में धांधली की आशंका, आरटीओ के चेकिंग दस्ते में 12 दिनों तक ‘मौन’ रहे अधिकारी को नोटिस निर्धन छात्रों का भविष्य सुधरेगा इस दौरान मुख्य अतिथि विजय कपूर ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। संस्था के इस अभियान से निर्धन छात्रों का भविष्य सुधरेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधरेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी बहुत से लोग संसाधनों की कमी के कारण अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पाते। जिससे उनका भविष्य अंधकार में पड़ा रहता है। भारतीय रेलवे और Indian Post ने मिलाए हाथ, घर बैठे कराएं पार्सल बुकिंग की सौगात, डाक विभाग कलेक्ट करेगा सामान  ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधारेंगे संस्था की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने कहा कि हम अपनी संस्था के पहली शाखा की तरह ही इसे भी आगे बढ़ाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी शिक्षा का स्तर बहुत ही निम्न है। जिसे हम सुधारने का प्रयास करेंगे। हमारा प्रयास है कि हम अधिक से अधिक बच्चों को बेसिक ज्ञान देकर उनका दाखिला स्कूल में कराएं। जिससे गरीब बच्चों का भविष्य उज्जवल हो। Lucknow Auto Union केंद्र परमिट की व्यवस्था से खफा, कमिश्नर को पत्र लिखा उद्घाटन के पहले ही दिन 30 बच्चों की शिक्षा शुरु हुई। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीँ उनके अभिभावकों ने भी संस्था व उसके पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विजय चौहान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संरक्षक राजेंद्र धानुका ने किया। 8 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत बता दें कि दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान पिछले 8 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। इनकी पहली शाखा वाराणसी के हुकुलगंज में स्थित है। संस्था समय समय पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अभियान भी चलाती है। इसके अलावा भी संस्था के ओर से विभिन्न प्रकार के आयोजन होते रहते हैं। वर्तमान में संस्था के अंतर्गत 350 से ज्यादा बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। कुछ बच्चों का विद्यालय में दाखिला भी कराया गया है। जिसका खर्च संस्था की जिम्मेदारी है।
← पिछली खबरUP Buses in Religious Colour : बसों में बजेंगे भजन, भगवान के चित्रों का अंकन भी होगाअगली खबर →India China clash: तवांग झड़प के बीच केजरीवाल का मोदी सरकार से सवाल, चीन के साथ व्यापार बंद क्यों नहीं करते?
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।