हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:2522 नव॰

UP, प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका की गला रेत कर हत्या, लड़के का पिता गिरफ्तार

murder
WhatsApp ↗
UP, यूपी के मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर इलाके में ऑनर किलिंग में 32 वर्षीय एक युवती की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या करने के आरोप में लड़के के पिता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान मनोज के रूप में हुई। पुलिस यह जानकारी मंगलवार को दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) कमलेश बहादुर ने कहा कि 21 मई (रविवार) को एक महिला की हत्या के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को 32 वर्षीय मीनू का शव मिला, जिसका गला किसी धारदार हथियार से कटा हुआ था। जांच से पता चला कि महिला और लल्लापुरा नई बस्ती निवासी मनोज के पुत्र अर्जुन के साथ प्रेम-प्रंसग में थी। पुलिस ने कहा कि रविवार को उन्होंने हस्तिनापुर इलाके के मध्यगंग नहर के किनारे से मीनू का शव बरामद किया। बाद में जांच ने स्थापित किया कि प्रेमी के पिता मनोज और बड़े भाई अरुण ने पहले मीनू की हत्या कर दी और उसके शव को मध्यगंग नहर के किनारे फेंक दिया। एएसपी ने कहा कि आरोपी ने हत्या के अपराध कबूल किया है। आरोपी मनोज पूछताछ मे पुलिस को बताया कि महिला शादीशुदा थी। जो उसको पसंद नहीं थी और उसके बार-बार समझाने के बाद भी मीनू उसके बेटे मिलने से नहीं मान रहा थी, इसलिए उसकी हत्या की और बाद में कार से मध्यगंग नहर के किनारे फेंक दिया। विधवा यदि पुनर्विवाह कर लेती है तो, वह परिवार पेंशन की होगी हकदार एएसपी ने कहा कि आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि हत्या में शामिल आरोपी अरुण अभी भी फरार हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। अधिकारी ने कहा, आरोपी के खिलाफ हस्तिनापुर थाने में आईपीसी धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया गया। हत्या में प्रयुक्त चाकू और एक स्विफ्ट कार को बरामद किया गया है।
← पिछली खबर2023 की पहली तिमाही में Crypto Projects से करीब 40 करोड़ डॉलर हैकर्स ने चुराएअगली खबर →Bihar में आसमानी बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।