LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
06:0123 अग॰

UP MLC Election Results 2023: बरेली-मुरादाबाद सीट में बीजेपी प्रत्याशी की जीत, सपा को 51 हजार वोटों से हराया

UP Nagar Nikay Election
UP MLC Election Results 2023: बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक विधान परिषद निर्वाचन-2023 के नतीजे आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. जय पाल सिंह व्यस्त ने जीत हासिल की है. जयपाल सिंह व्यस्त ने सपा के शिव प्रताप सिंह को 51257 मतों से हराया. भाजपा के जयपाल सिंह को कुल 66179 मत मिले. जबकि सपा के शिव प्रताप सिंह को 14922 मत मिले. विजयी होने पर प्रेक्षक की मौजूदगी में आयुक्त बरेली मंडल बरेली द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. साथ में शुभकामनाएं भी दी. उत्तर प्रदेश में विधान परिषद खंड स्नातक की तीन और शिक्षक कोटे की दो सीटों पर चुनाव के लिए 30 जनवरी को मतदान हुआ था. विधान परिषद की जिन तीन खंड स्नातक सीटों पर मतदान हुआ, उनमें गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक, कानपुर खंड स्नातक व बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट शामिल हैं. इसके लिए 6.32 लाख मतदाता वोट डाले गए. गुरुवार को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. युवाओं पर मायावती की नजरें, BSP Youth Wing बनाने की तैयारी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उठ रही मांग बीजेपी और सपा के बीच सीधी टक्कर एमएलसी की पांच सीटों पर कुल 63 प्रत्याशी मैदान में हैं. हालांकि, पांचों सीटों पर बीजेपी (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच कांटे की टक्कर है. कांग्रेस और बसपा ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं. हालांकि कई निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदार पर उतरे, जिसके चलते मुकाबला रोचक हो गया है.
← पिछली खबरChandauli, लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरना हमारा लक्ष्य- संजय सिंहअगली खबर →निकाह के बाद Rakhi Sawant ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोली- आदिल ने मेरा इस्तेमाल किया
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।