हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:3322 नव॰

UP Sugarcane Farmers RLD support के कारण आशान्वित, जयंत की पार्टी की हुंकार- किसान संदेश अभियान गन्ना मूल्य की घोषणा तक चलेगा

UP Sugarcane Farmers RLD support
WhatsApp ↗
UP Sugarcane Farmers RLD support के कारण आशान्वित हैं। दरअसल, जयंत चौधरी की पार्टी- राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को जब तक गन्ने का लाभकारी मूल्य की घोषणा नहीं होती तब तक किसान संदेश अभियान को व्यापक रूप से चलाया जाएगा। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चौधरी जयन्त सिंह का निर्देश है कि गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य की घोषणा जब तक नहीं होगी, जब तक उनके बकाया का भुगतान नहीं होगा तब तक किसान संदेश अभियान के माध्यम से प्रदेश की गूंगी बहरी और सोई हुई सरकार को राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता और प्रदेश का किसान जगाने का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को किसानों ने पोस्ट ऑफिस में किसान संदेश अभियान के प्रपत्र मुख्यमंत्री के लिए भेजे जाएंगे और 27 जनवरी को हैशटैग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को प्रदेश में बडी तादाद में किसान किसान संदेश पत्र मुख्यमंत्री को भेजेगे। जब तक किसानों को आवारा पशुओं से छुटकारा और गन्ना किसानों की समस्याओं का हल नहीं हो जाता राष्ट्रीय लोकदल शांत बैठने वाला नहीं है। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार में किसानों के साथ साथ युवा भी परेशान है रोजगार की तलाश में युवा वर्ग दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहे हैं लेकिन सरकार मूक बधिर बनकर सिर्फ तमाशा देखती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को संज्ञान लेकर त्वरित जनहित में आवश्यक कदम उठाने चाहिए, क्योंकि देश और प्रदेश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार बैठी है।
← पिछली खबरUPSRTC Investor Meet पर कर रहा फोकस, पीपीपी मॉडल पर होगा बस अड्डों का विकासअगली खबर →Caste Census JDU का प्रमुख एजेंडा, देशभर में जाति आधारित जनगणना के लिए अभियान चलाएगी 'सुशासन बाबू' की पार्टी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।