हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
21:1022 नव॰

Varanasi : मोहनसराय में ट्रांसपोर्ट योजना की जमीन पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने किया पुलिस पर पथराव

varanasi
WhatsApp ↗
वाराणसी। रोहनिया क्षेत्र के मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच लम्बे समय से चली आ रही लड़ाई मंगलवार को संघर्ष में तब्दील हो गयी। बुलडोजर लेकर जमीनों पर कब्जा लेने भारी फोर्स के साथ पहुंची वीडिए की टीम को किसानों के जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के विरोध पर जब पुलिस ने लाठियों के बल पर उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने जवाब में पथराव शुरू कर दिया। खेतों में दौड़ते भागते किसान, उनके परिवार की महिलाएं और बच्चे पुलिसवालों का विरोध करने लगे।   इस दौरान एक महिला और एक पुरूष की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, प्रशासन मौके पर और फोर्स मंगा रहा था तो दूसरी ओर ग्रामीण भी लामबंद हो रहे थे। गौरतलब है कि मोहनसराय ट्रांसपोर्ट योजना के खिलाफ क्षेत्र के कई गांवों के किसान करीब दो दशक से विरोध कर रहे हैं। इसके लिए दर्जनों बार किसान महापंचायत और बैठकें कर चुके। यहां तक कि वीडिए के अधिकारियों से कई चक्र की वार्ता हुई। लेकिन प्रशासन और किसानों के बीच समझौते का कोई रास्ता नही निकल सका। प्रशासन अपनी सोच पर कायम है और किसान अपने हक के लिए लामबंद हैं। इसके लिए किसानों ने बाकायदा मोहनसराय किसान संघर्ष समिति बना रखी है। इसके संरक्षक विनय शंकर राय की अगुवाई में यह लड़ाई लम्बे समय से लड़ी जा रही है।
← पिछली खबरपाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर दर्ज हैं 121 केस, चेक करें पूरी लिस्टअगली खबर →पंजाबः फिरोजपुर में सीएम ने शराब फैक्ट्री बंद करने के आदेश, हाईकोर्ट ने कहा- मालिकों का पक्ष भी सुनें
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।