Logo
  • July 27, 2024
  • Last Update July 25, 2024 2:05 pm
  • Noida

ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा पार्टी के प्रदेश सचिव गांजा तस्करी में गिरफ्तार

ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा पार्टी के प्रदेश सचिव गांजा तस्करी में गिरफ्तार

ओमप्रकाश राजभर के करीबी नेता और सुभासपा के प्रदेश सचिव को अंबेडकरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के चलाए गए अभियान में पकड़े अशोक यादव के पास से करीब सात किलो गांजा बरामद किया गया। वहीं सुभासपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सचिव अशोक यादव की गिरफ्तारी को सियासी साजिश बताया है। दरअसल, सम्मनपुर थाने की पुलिस ने सात किलो 150 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कुर्की बाजार पावर हाउस के पास स्थित पुलिया के निकट अशोक यादव पुत्र श्रीराम निवासी कुर्की बनगवां कोतवाली अकबरपुर और उमाशंकर राजभर पुत्र बिरजू निवासी परस कटुई थाना सम्मनपुर को सात किलो 150 ग्राम अवैध गांजे व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई कि अशोक यादव सुभासपा के प्रदेश सचिव हैं। खबर फैलते ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई। सुभासपा जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर ने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बता दिया। उन्होंने कहा कि अशोक यादव हार्ट के मरीज हैं। वह इलाज कराने गए थे। उन्हें फंसाया जा रहा है।

editor

Related Articles