हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:2022 नव॰

अब एकनाथ शिंदे को चौंकाएंगे फडणवीस? Shiv Sena का दावा- BJP में शामिल होंगे 22 बागी विधायक

fadnavis
WhatsApp ↗
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली Shiv Sena ने रविवार को अपने मुखपत्र सामना में दावा किया कि शिवसेना के 40 बागी विधायकों में से 22 जल्द ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे। अपने साप्ताहिक कॉलम में शिवसेना बारिश और सुखाड़ के दौरान निष्क्रिय रहने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर भी तंज कसा है। उद्धव की शिवसेना ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाना भाजपा की एक अस्थायी व्यवस्था है। सामना में रोकठोक कॉलम में दावा किया गया है, "अब सभी समझ गए हैं कि उनकी (शिंदे की) मुख्यमंत्री की वर्दी कभी भी उतार दी जाएगी।" शिवसेना ने सामना में कहा है, ''शिंदे गुट का महाराष्ट्र की ग्राम पंचायत और सरपंच चुनाव में सफलता का दावा झूठा है। शिंदे समूह के कम से कम 22 विधायक नाराज हैं। यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि इन विधायकों में से अधिकांश का भाजपा में विलय हो जाएगा।'' संपादकीय में में आगे कहा गया है कि शिंदे के कार्यों से महाराष्ट्र को बहुत नुकसान हुआ है और राज्य उन्हें माफ नहीं करेगा। शिवसेना ने आरोप लगाया है कि भाजपा शिंदे को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करती रहेगी। Diwali 2022, ऐसे करें चंचल मां लक्ष्मी को प्रसन्न, शुभ मुहूर्त में पूजन विधि कॉलम में आगे कहा गया है, ''शिंदे का महाराष्ट्र के सीएम के रूप में विकास में योगदान दिखाई नहीं दे रहा है। देवेंद्र फडणवीस हर जगह नजर आते हैं। शिंदे का दिल्ली में कोई प्रभाव नहीं है। फडणवीस मंगलवार को दिल्ली गए। मुंबई को स्लम से बाहर निकालने की महत्वाकांक्षी रणनीति के तहत धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए महाराष्ट्र सरकार रेलवे से जमीन के लिए रेल मंत्रालय से मंजूरी ले आई।''  
← पिछली खबरSurya Grahan, दिपावली पर ग्रहण का साया, जानें सूर्य ग्रहण पर सूतक काल, सावधानियांअगली खबर →ऋषि सुनक का ब्रिटेन का PM बनना लगभग तय, रेस से पीछे हटे बोरिस जॉनसन
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।