हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:4722 नव॰

Taarak Mehta की ‘बबीता जी’ का विदेश में हुआ एक्सीडेंट

babita
WhatsApp ↗
Taarak Mehta का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता को सभी बबीता जी के नाम से जानते हैं। शो से उन्हें इतनी पॉपुलैरिटी मिली कि वह अपने किरदार के नाम पहचानी जाती हैं। मुनमुन दत्ता के फैन्स के लिए एक परेशान करने वाली खबर है। वह एक हफ्ते पहले यूरोप ट्रिप पर गई थीं जहां जर्मनी में उनका एक्सीडेंट हो गया। मुनमुन दत्ता ने बताया कि उनके घुटने में चोट आई है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर भी शेयर की है। चोट की वजह से अब वह अपनी ट्रिप को बीच में छोड़कर घर लौट रही हैं।   मुनमुन दत्ता ने यूरोप के कई वीडियोज शेयर किए। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चोट लगने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘जर्मनी में एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया। मेरे घुटने में बहुत बुरी तरह से चोट लगी है। इस वजह से मैं अपना ट्रिप छोटी कर रही हूं और घर लौट रही हूं।‘ स्विटजरलैंड में भी बिताईं छुट्टियां मुनमुन ने एयरपोर्ट पर लौटने का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘खूबसूरत यादों और बाएं घुटने में चोट के साथ उड़ान भरने वाली हूं।‘ इससे पहले मुनमुन स्विटजरलैंड में थीं। वह स्विटजरलैंड के इंटरलेकन से ट्रेन यात्रा कर जर्मनी पहुंची थीं। वहां उन्होंने स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाया। मुनमुन ने स्विटजरलैंड से कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और बैकग्राउंड में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे‘ का ट्यून लगाया। उन्होंने वहां हॉट चॉकलेट का भी मजा लिया था। कार्डिएक अरेस्ट से 24 साल की एक्ट्रेस Aindrila Sharma का निधन, 2 बार कैंसर को दे चुकी थीं मात शो छोड़ने की खबरों से किया इनकार ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ में मुनमुन दत्ताअपने किरदार से लोगों के दिलों में बसी हुई हैं। कई बार उनके शो छोड़ने के भी कयास लगे लेकिन उन्होंने हर बार ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ में जेठालाल का उनके प्रति एक तरफा प्यार दर्शकों को काफी पसंद आता है।
← पिछली खबरPunjab Police ने एक हफ्ते में 366 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तारअगली खबर →क्या उमरान मलिक और संजू सैमसन को हार्दिक पांड्या देंगे आखिरी टी20 में मौका
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।