LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
04:0824 अग॰

Tunisha Sharma death case: तुनिषा सुसाइड केस में लव जिहाद की एंट्री!

tunisha
Tunisha Sharma death case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामला अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है. आत्महत्या के इस मामले में अब लव जिहाद की भी एंट्री हो गई है. बीजेपी नेता राम कदम ने कहा है कि अगर इस मामले में लव जिहाद पाया जाता है तो हम जांच करवाएंगे और तुनिषा की मां को इंसाफ दिलवाएंगे. दरअसल, शनिवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले में टीवी सीरियल की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल ‘अली बाबा: दास्तां-ए-काबुल’ के सेट पर ही आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या के बाद तुनिषा की मां ने उनकी को-एक्टर शीजान एम खान के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर शीजान को गिरफ्तार कर लिया था. बताया जाता है कि दोनों के बीच अफेयर था. मुंबई पुलिस के मुताबिक तुनिषा के शव का पोस्टमार्टम हो गया है और उसका अंतिम संस्कार कल यानी सोमवार को किया जाएगा. क्या बोले बीजेपी नेता? इस पूरे मामले पर भारतीय जनता पार्टी के नेता राम कदम ने कहा कि अगर इस मामले में लव जिहाद पाया जाता है तो पता लगाएंगे कि इसके पीछे किसकी साजिश है और साजिश करने वालों में कौन-कौन शामिल है. उन्होंने कहा कि तुनिषा शर्मा के परिवार को न्याय जरूर मिलेगा. Bharat Jodo Yatra Delhi: लाल किले के मंच से बोले राहुल गांधी पुलिस के मुताबिक शीजान के खिलाफ तुनिषा की मां की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया. तुनिषा की मां का दावा है कि उनकी बेटी और शीजान एक-दूसरे से प्यार करते थे. उनका आरोप है कि शीजान ने ही उनीक बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया है.
← पिछली खबरChristmas 2022 : वाराणसी समेत देश में जीसस के जन्म का जश्न, यीशु के संदेशों को याद कर रहे लोगअगली खबर →Corona Panic के बीच वाराणसी में कोविड-19 टीकाकरण पर जोर, बूस्टर डोज लगाने का भी इंतजाम
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।