हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:5722 नव॰

UP Nikay Chunav Results LIVE 2023: यूपी के 17 नगर निगम में 15 पर बीजेपी आगे, बसपा और सपा को 1-1 पर बढ़त

UP Nagar Nikay Election
WhatsApp ↗

UP Nikay Chunav Results LIVE 2023: यूपी के 17 नगर निगम में 15 पर बीजेपी आगे, बसपा और सपा को 1-1 पर बढ़त . यूपी के 17 नगर निगमों से मेयर चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान आ गए हैं। सहारनपुर और मेरठ को छोड़कर बाकी 15 निगमों में बीजेपी के महापौर उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। बीजेपी लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, झांसी, अयोध्या, शाहजहांपुर समेत 15 शहरों में आगे चल रही है।

UP Nikay Chunav Results LIVE 2023: नगर निगम पार्षद में 45 के रुझान आए, 33 में बीजेपी आगे, सपा 8 तो 3 पर बसपा को बढ़त

यूपी के 17 नगर निगमों के वार्ड पार्षदों के चुनाव की मतगणना में 45 सीटों के रुझान आए हैं जिसमें बीजेपी के 33 कैंडिडेट आगे चल रहे हैं। वार्ड काउंसलर के चुनाव में सपा के 8, बसपा के 3 कैंडिडेट आगे हैं।

UP Nikay Chunav Results LIVE 2023: बीजेपी के मेयर कैंडिडेट 13 नगर निगम में आगे, सपा और बसपा को मेरठ-सहारनपुर में बढ़त

यूपी के 17 नगर निगमों में 15 के रुझान आ चुके हैं। बीजेपी के मेयर कैंडिडेट लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, झांसी समेत 13 म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में आगे चल रहे हैं। सपा की महापौर उम्मीदवार सीमा प्रधान मेरठ में जबकि बसपा की मेयर कैंडिडेट खदीजा मसूद सहारनपुर में आगे चल रही हैं।

UP Nikay Chunav Results LIVE 2023: पोस्टल बैलटों की गिनती के बाद ईवीएम के वोटों की मतगणना शुरू

यूपी के सभी नगर निकायों में पोस्टल बैलट की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है। अब ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हो रही है जिसके बाद चुनाव नतीजों के रुझान और रिजल्ट तेजी से आएंगे।

UP Nikay Chunav Results LIVE 2023: मेरठ में सपा की सीमा प्रधान आगे, अयोध्या में बीजेपी के गिरीश पति त्रिपाठी आगे

मेरठ नगर निगम में सपा की सीमा प्रधान आगे चल रही है। अयोध्या नगर निगम में बीजेपी के गिरीश पति त्रिपाठी आगे चल रहे हैं।

UP Nikay Chunav Results LIVE 2023: लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी नगर निगम में बीजेपी आगे

लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी में बीजेपी के मेयर कैंडिडेट आगे चल रहे हैं। पोस्टल बैलट की गिनती में लखनऊ में बीेजपी की सुषमा खर्कवाल, गोरखपुर में भाजपा के मंगलेश श्रीवास्तव और वाराणसी में बीजेपी के अशोक तिवारी आगे चल रहे हैं।
← पिछली खबरUP Nikay Chunav Results LIVE 2023: नगर निगम पार्षद में 45 के रुझान आए, 33 में बीजेपी आगेअगली खबर →Varanasi Nagar Nigam Result, BJP से अशोक तिवारी आगे, दूसरे नंबर पर कांग्रेस...
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।