हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:1022 नव॰

Bharat Jodo Yatra में शामिल नहीं होंगी मायावती, राहुल गांधी को ट्वीट कर दी बधाई।

Rahul Gandhi Disqualified
WhatsApp ↗
भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। राहुल गांधी ने अखिलेश और मायावती को इन्वाइट किया है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को बधाई दी है। मायावती ने ट्वीट किया कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं और राहुल गांधी की तरफ से इस यात्रा में शामिल होने की लिखी गई चिट्ठी के लिए उनका धन्यवाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को बधाई दी है और आमंत्रण देने के लिए उन्हें धन्यवाद भी कहा है। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। लगभग 3000 किलोमीटर की यात्रा अब तक पूरी भी हो चुकी है। मंगलवार को राहुल गांधी की यात्रा उत्तर प्रदेश से शुरू होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होने वाली इस यात्रा के लिए राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया था। इन नेताओं में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह शामिल हैं। हालांकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में विपक्षी दलों का कोई भी नेता शामिल नहीं हो रहा है। पहले समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने यात्रा में न शामिल होने का निर्णय लिया और राहुल को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। अब बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार करते हुए राहुल को भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भी यात्रा में शामिल न होने का निर्णय लिया था। कुल मिलाकर राहुल गांधी की यात्रा में विपक्षी दलों के नेता कदमताल करते हुए नजर नहीं आएंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच इन दिनों बयानबाजी भी काफी तीखी हो गई है, इसलिए अखिलेश ने यात्रा में न आने का फैसला लिया, वही मायावती मैदान पर उतरने से वैसे ही कतराती हैं इसलिए भारत जोड़ो यात्रा में उन्होंने शामिल होने से मना कर दिया।
टैग्स#harat Jodo Yatra
← पिछली खबरदिल्ली के डॉक्टर ने किया बड़ा दावा- Covid-19 xbb.1.5 वैरिएंट भारत में उतना खतरनाक नहीं होगा, कारण बताया, लेकिन....अगली खबर →Food Trucks पर कार्रवाई करेगा UP Transport Departent ! जानिए पूरा मामला
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।