हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:2022 नव॰

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने वाशिम से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा, आज सचिन पायलट होंगे शामिल

rahul gandhi
WhatsApp ↗
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में आगे बढ़ रही है। बुधवार सुबह यह वाशिम जिले में आगे बढ़ी। आज कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी इसमें शामिल होंगे. कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) में सचिन पायलट बुधवार को शामिल होंगे।   इससे पहले मंगलवार को पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का असर विधानसभा चुनावों में नहीं बल्कि 2024 में होने वाले अगले संसदीय चुनावों में महसूस किया जाएगा। गुजरात व हिमाचल चुनाव पर नहीं पड़ेगा यात्रा का असर मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि आप पूछेंगे कि यात्रा का गुजरात या हिमाचल चुनाव पर क्या असर पड़ेगा? इसका कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का किसी वोट बैंक से कोई लेना-देना नहीं है। इसका मकसद राजनीति से परे है। यह राजनीतिक चोरों के खिलाफ राजनीतिक लोगों की यात्रा है। G-20 Summit: संयुक्त राष्ट्र पर कटाक्ष, अमेरिका-यूरोप को नसीहत; जी-20 समिट में क्या बोले पीएम मोदी - एकजुटता को बढ़ावा देगी यात्रा, 2024 के चुनाव पर पड़ेगा असर रमेश ने कहा कि यात्रा एकजुटता को बढ़ावा देगी, इसने हमारी पार्टी को एकजुट किया है। इसका प्रभाव यदि कोई है, तो 2024 के चुनावों में महसूस किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि 18 नवंबर को यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में एक भव्य जनसभा आयोजित की जाएगी। राहुल गांधी रैली में मुख्य अतिथि होंगे।
← पिछली खबरNeha Malik: डीपनेक ड्रेस में बोल्ड दिखीं नेहा मलिक, भड़क उठा शख्स बोला- 'ये सब करने का कितना पैसा मिलता है'अगली खबर →Gujarat Election : आप ने जारी की प्रत्याशियों की 17वीं सूची, कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे राहुल
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।