हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
सोमवार, 23 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
16:3923 नव॰

Gujarat Election : आप ने जारी की प्रत्याशियों की 17वीं सूची, कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे राहुल

arvind kejriwal
WhatsApp ↗
Gujarat Election: आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को 17वीं सूची जारी कर दी है। इसमें चार उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। दिनेश ठाकोर, जयंतीलाल पटेल, भास्कर पटेल और संदीप सिंह राज को पार्टी ने टिकट दिया है। इससे पहले पार्टी 160 से ज्यादा उम्मीदवार घोषित कर चुकी थी। दिनेश ठाकोर को आप ने खेरालू से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, जयंतीलाल पटेल को विसनगर से टिकट दिया गया है। भास्कर पटेल को मनसा से उम्मीदवार बनाया गया है और संदीप सिंह राज पाद्रा से चुनाव लड़ रहे हैं। Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने वाशिम से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा, आज सचिन पायलट होंगे शामिल वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मंगलवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी प्रचार करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी अभी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। बताया जाता है कि इस यात्रा से समय निकालकर वह गुजरात में चुनाव प्रचार भी करेंगे।
← पिछली खबरBharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने वाशिम से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा, आज सचिन पायलट होंगे शामिलअगली खबर →Alchohol in Party, अब लेना होगा ओकेजनल सर्टिफिकेट
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।