हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:2322 नव॰

Lichi को लेकर विवाद, दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या

lichi
WhatsApp ↗
Lichi, बिहार के वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में लीची के मूल्य कम करने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या करने का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात गोरौल के गोडिया मंडी के सामने इस्लामपुर गांव का रहने वाला आदित्य कुमार लीची बेच रहा था। इसी दौरान दो युवक लीची खरीदने पहुंचे। दोनों ने लीची खरीदने के बाद लीची के फटने के कारण मूल्य कम करने को कहा, लेकिन दुकानदार ने इनकार कर दिया। आरोप है कि दाम कम नहीं करने को लेकर विवाद प्रारंभ हो गया। इसी दौरान दोनों युवकों ने मिलाकर आदित्य की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी दोनों युवक फरार हो गए। Instagram स्टोरी आइकन का आकार अचानक बढ़ गया, यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी को मांग को लेकर मुजफ्फरपुर हाजीपुर सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। देर रात पुलिस के काफी समझाने के बाद लोग सड़क से हटे। महुआ की पुलिस उपाधीक्षक सुरभ सुमन ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
← पिछली खबरVaranasi, विद्यालयों के विशेष दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह चौहानअगली खबर →Ghaziabad, बोतलबंद पानी की अवैध फैक्ट्री पकड़ी, सिग्नेचर ब्रांड का पानी जब्त
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।