LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 21 सितंबर 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
19:3721 सित॰

Election Commission ने Himachal Pradesh विधानसभा चुनाव का ऐलान किया, यहां जानिए वोटिंग से जुड़ी तमाम बातें

election commission
Election Commission ने Himachal Pradesh विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों के लिए मतदान कराए जाएंगे। चुनाव नतीजों की घोषणा 8 दिसंबर को होगी। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को जब हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया तो गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा, ये अनुमान भी लगाया जा रहा था। हालांकि, आयोग ने इतिहास के उदाहरण के आधार पर कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।

चुनाव से जुड़ी जानकारी कहां मिलेगी

Himachal Pradesh Assembly Election से जुड़ी अहम जानकारी कहां मिलेगी ? इस सवाल का जवाब नीचे दिए गए अलग-अलग लिंक में विस्तार से हासिल किया जा सकता है। 68 विधानसभा सीटों से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सटीक और संपूर्ण जानकारी हासिल की जा सकती है। हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर मतदाता सूची, आपकी विधानसभा सीट पर कौन बूथ लेवल अधिकारी है, आपको किस मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बनना है ? ऐसे तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

हिमाचल के वोटर कहां जाने सकते हैं अपनी डिटेल

अगर आपको मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना है तो नेशनल वोटर्स सर्विसेज पोर्टल (NVSP) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के अलावा दूसरे देश में रहने वाले भारतीय नागरिकों को भी वोटर बनने का विकल्प मिलता है। अलग-अलग फॉर्म की मदद से आप वोटर लिस्ट से अपना नाम डिलिट भी करा सकते हैं। नाम डिलिट कराने का मतलब ये हुआ कि अगर आपने अपना निवास स्थान बदल लिया है और किसी दूसरी विधानसभा सीट के दायरे में नया आवासीय पता है, तो ऐसे में आपको फॉर्म 7 की मदद से ऑब्जेक्शन या सेल्फ डिलिशन का विकल्प दिया जाता है। NVSP पोर्टल पर ही ई-एपिक यानी डिजिटल वोटर आईडी डाउनलोड करने का भी ऑप्शन मिलेगा।

कितने मतदान केंद्र बनाए जाएंगे

बता दें कि केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। उन्होंने एलेक्शन शेड्यूल की घोषणा करते समय बताया कि 68 विधानसभा सीटों पर 7,881 मतदान केंद्र बनाएगा। लगभग 142 मतदान केंद्रों का संचालन महिलाओं द्वारा और 37 मतदान केंद्रों का संचालन दिव्यांगजनों द्वारा किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में वोटर कितने हैं

चुनाव आयोग के मुताबिक 10 अक्टूबर, 2022 तक हिमाचल प्रदेश में 55 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से लगभग 55,000 पीडब्ल्यूडी ( Persons with Disabilities) मतदाता हैं, जबकि 1.22 लाख से अधिक 80+ वरिष्ठ नागरिक हैं। 1.86 लाख मतदाता पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाग लेंगे। 14वीं विधानसभा के गठन में हजारों युवा राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की किस्मत तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
← पिछली खबरReliance Jio ने बंद किए 10 प्लान, इनको मिल रहा है फायदाअगली खबर →BHU Fee Hike Row : छात्रों के उग्र विरोध-प्रदर्शन का असर या कुछ और ? PRO की सफाई - कोई फीस नहीं बढ़ाई गई
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।