LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
बुधवार, 26 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
06:2726 अग॰

इलाज कराने जा रहा हूं बोलकर BJP में चले गए...रघुराज ने मुझे ही धोखा दे दिया, शिवपाल का BJP प्रत्याशी पर हमला

shivpal yadav
सियासत का अखाड़ा बनी मैनपुरी सीट पर BJP और सपा के बीच जोरदार जवाबी हमले हो रहे हैं। भाजपा और सपा के नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा अपनी सरकार के कामों को गिनाकर प्रत्याशी रघुराज शाक्य को जिताने की अपील कर रही है तो वहीं सपा डिंपल यादव के लिए वोट मांग रही है। सपा के साथ अब चाचा शिवपाल यादव भी आ गए हैं। बरनाहल करहल विधानसभा क्षेत्र में बहू डिंपल के लिए वोट मांगने पहुंचे शिवपाल यादव ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने रघुराज सिंह को विश्वसघाती बताया। बरनाहल करहल विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं करने पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य पर हमला बोलते हुए कहा रघुराज उनके शिष्य बनने लायक नहीं है। जनता से बातचीत के दौरान शिवपाल यादव ने कहा, मैंने रघुराज की नौकरी लगवाई, उन्हें दो बार सांसद और विधायक भी बनवाया, लेकिन उन्होंने मुझसे ही धोखेबाजी कर डाली। उन्होंने कहा, रघुराज किसी भी शाक्य नेता को आगे बढ़ता नहीं देख सकते। उन्होंने आगे कहा, हाल में सर्वेश शाक्य को हरवाने का काम रघुराज ने किया। रघुराज पर हमलावर हुए शिवपाल यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, मैंने रघुराज को फोन किया तो बोले इलाज कराने अस्पताल जा रहा हूं। इस पर मैंने उन्हें लोहिया अस्पताल जाने की सलाह दी। मैने कहा, वहां मेरे परिचित के डॉक्टर हैं, उनको मैं फोन कर देता हूं। अगले दिन पता चला वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुझे बिना बताए रघुराज ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। चेला कभी इस तरह नहीं करता। NCP Leader Majeed Memon का इस्तीफा, निजी कारणों से छोड़ा शरद पवार का साथ झूठे वादों और मीठी बातों में न आएं बरनाहल क्षेत्र के ग्राम विनायकपुर, जैतपुर, सजाबहारपुर की नुक्कड़ सभाओं में शिवपाल सिंह यादव ने कहा के चुनाव में समय कम है। सपा के लोग अभी से ही अपने-अपने क्षेत्रों की जनता से वोट मांगने जुट जाएं। झूठे वादों और मीठी बातों में न आएं। जो लोग मैनपुरी से बाहर हैं और यहां के वोटर हैं उन्हें भी बुलाकर वोट जरूर डलवा दें। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग झूठे वादे करते हैं। चुनाव जीतने के बाद जनता को धोखा देते हैं। भाजपा ने उनका हमेशा फायदा उठाया। अखिलेश उनका फायदा नहीं उठा पाए। भाजपा की 6 साल की सरकार में सड़के तक नहीं बन पाई हैं। नहरों में पानी नहीं आया। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। इस चुनाव में बेईमानों से मुकाबला करना है।
टैग्स#BJP#shivpal yadav#SP
← पिछली खबरजब Vikram Gokhale के लिए अमिताभ बच्चन ने लिखी थी CM को चिट्ठीअगली खबर →Realme 10 Pro Series 5G सीरीज भारत में जल्द आएगी.
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।