हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:3922 नव॰

अंधेरी उपचुनाव में Eknath Shinde को झटका, खेमे के MLA ने की उद्धव ठाकरे के कैंडिडेट को निर्विरोध जिताने की अपील

eknath shinde
WhatsApp ↗
Eknath Shinde: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की अंधेरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में दिलचस्प मोड़ आया है। उपचुनाव से पहले एकनाथ शिंदे खेमे के विधायक ने रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार रुतुजा लटके के निर्विरोध चुनाव के लिए भाजपा से बात करने का अनुरोध किया है। यह पत्र एकनाथ शिंदे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों के लिए किसी झटके से कम नहीं है। क्योंकि भाजपा और शिंदे की निगाहें 3 नवंबर को होने वाले अंधेरी पूर्व उपचुनाव की 'हॉट सीट' पर हैं। अंधेरी पूर्व उपचुनाव के लिए दिवंगत रमेश लटके की पत्नी रुतुजा लटके को पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना खेमे द्वारा खड़ा किया जाना था। इसके लिए उनका बीएमसी से इस्तीफा स्वीकार होना जरूरी था। मामला बंबई हाईकोर्ट पहुंचा। गुरुवार को कोर्ट ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) से कहा कि रुतुजा लटके का इस्तीफा स्वीकार करें। इससे पहले उद्धव ठाकरे गुट ने आरोप लगाया था कि बीएमसी पर इस्तीफे में देरी करने का दबाव है। हालांकि, बीएमसी चीफ इकबाल सिंह चहल ने रुतुजा लटके के इस्तीफे को स्वीकार करने पर शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार के किसी भी दबाव में होने से इनकार किया। Congress President Election: मल्लिकार्जुन खड़गे या शशि थरूर? कांग्रेस अध्यक्ष के लिए आज 6ठी बार होगा चुनाव जब रुतुजा लटके से शिंदे गुट के संपर्क की खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरे पति उद्धव जी के प्रति वफादार थे और हमारा परिवार केवल उनके प्रति वफादार है। अगर मैं कभी भी किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ूंगी तो वह उद्धव ठाकरे की पार्टी ही होगी।"
← पिछली खबरCongress President Election: मल्लिकार्जुन खड़गे या शशि थरूर? कांग्रेस अध्यक्ष के लिए आज 6ठी बार होगा चुनावअगली खबर →शादीशुदा आदमी संग भागने पर पत्थर मारने की सजा, Taliban के खौफ से महिला ने की सुसाइड
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।