राजनीति
Congress सिर्फ 200 सीटों पर लड़े, नहीं हो सकता; राहुल के करीबी जयराम रमेश का विपक्ष को मैसेज
'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर Congress और राहुल गांधी इन दिनों सुर्खियों में हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने 2024 के चुनाव में राहुल गांधी के विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद चेहरा होने की पैरवी की है। दूसरी तरफ, अखिलेश यादव और कुछ अन्य प्रमुख विपक्षी नेताओं ने यात्रा से दूरी बनाई है जिससे विपक्षी एकजुटता की संभावना पर प्रश्नचिह्न लगा है। इसी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से 'भाषा' के पांच सवाल और उनके जवाब:
सवाल: 'भारत जोड़ो यात्रा' के असर का आकलन आप कैसे करेंगे?
जवाब: इस यात्रा से कुल मिलाकर कांग्रेस संगठन में नई जान आई है। हम जिन राज्यों से गुजरे हैं, जहां से नहीं भी गुजरे हैं वहां भी एक नई उमंग और नया जोश देखने को मिल रहा है और यह महसूस भी हो रहा है। कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां 'भारत जोड़ो यात्रा' अलग से निकाली गई है...मुख्य असर यह है कि कांग्रेस को संजीवनी मिली है।
सवाल: यह यात्रा राहुल गांधी की छवि को बदलने में कितनी कारगर रही है?
जवाब: राहुल जी की छवि में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। जिस तरह से उनकी छवि भाजपा के सोशल मीडिया के लोगों द्वारा बिगाड़ी गई थी, वो बात अब इतिहास हो गई है। आलोचना किसी की भी हो सकती है, लेकिन अब वे लोग व्यक्तिगत तौर पर राहुल जी के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। राहुल गांधी जी जिस तरह से रोज 23-24 किलोमीटर चल रहे हैं, हजारों-लाखों लोगों से मिल रहे हैं, उन्हें सुन रहे हैं, यह उनके (राहुल) लिए भी उपलब्धि है और पार्टी के लिए भी उपलब्धि है।
Ram Setu Case : SC में CJI चंद्रचूड़ की कोर्ट में 12 जनवरी को सुनवाई, स्वामी बोले- 'तो Modi... Namak Haraami'
सवाल: इस यात्रा से विपक्ष के बड़े नेता दूर रहे, इसे आप कैसे देखते हैं?
जवाब: मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यात्रा का मकसद कभी भी विपक्षी एकता नहीं था। यह (विपक्षी एकता) यात्रा का नतीजा हो सकती है। हमने यह नहीं सोचा कि विपक्ष में एकजुटता लाने के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' निकालें। हमने कहा कि हमें संगठन को मजबूत करना है, कांग्रेस पार्टी में एक नयी जान फूंकनी है, इसके लिए यात्रा निकालनी है। कई राजनीतिक दलों को निमत्रंण दिया, कुछ आए, कुछ नहीं आए। 'भारत जोड़ो यात्रा' से जो परिवर्तन पार्टी में आया है, जो परिवर्तन राहुल जी की छवि में आया है, जो नई जान संगठन में आई है, उसका एक नतीजा विपक्षी एकता हो सकता है। हम रचनात्मक विपक्षी एकता चाहते हैं।






KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01