हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:5122 नव॰

Suicide : यूपी पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी, जांच जारी

Suicide
WhatsApp ↗
UP News : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विमलेश औदिच्य ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। तिलक नगर पुलिस ने एडीआर के तहत मामला दर्ज किया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक, विमलेश ने मुंबई के तिलक नगर में एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। उनका तबादला लखनऊ हो गया था, उन्हें पर्यटन विभाग में तैनात किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, विमलेश गगन हाउसिंग सोसा बिल्डिंग नंबर 95 की दूसरी मंजिल से कूदे। उन्हें गंभीर रूप से घायल हालत में राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉ. श्रुतिका कांबले ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। वह उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग में कार्यरत थे, जिसका ऑफिस वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई में है। वह पिछले साल से लखऊ में हेड ऑफिस में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।
← पिछली खबरएयरपोर्ट पर नंगे पैर चले Ram Charan, Video Viralअगली खबर →डबल मर्डर के आरोपी Monu Manesar को हिंदू महापंचायत ने बताया 'हिंदू गौरव', भिवानी कांड में गिरफ्तारी से पहले राजस्थान पुलिस को खुली धमकी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।