हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:3022 नव॰

डबल मर्डर के आरोपी Monu Manesar को हिंदू महापंचायत ने बताया 'हिंदू गौरव', भिवानी कांड में गिरफ्तारी से पहले राजस्थान पुलिस को खुली धमकी

Monu Manesar
WhatsApp ↗
डबल मर्डर के आरोपी Monu Manesar को हिंदू महापंचायत ने 'हिंदू गौरव' बताया है। हरियाणा के भिवानी में बरामद दो नरकंकाल के मामले में राजस्थान पुलिस ने मोनू मानेसर व अन्य लोगों को डबल मर्डर का आरोपी बनाया है। इस कांड में मोनू मानेसर की गिरफ्तारी से पहले राजस्थान पुलिस को खुली धमकी दी जा रही है। हरियाणा में मानेसर के भीष्म मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में पुलिस को धमकी भरे अंदाज में कहा गया, अगर पुलिस मोनू मानेसर को अरेस्ट करेगी तो वह अपने पैरों पर वापस नहीं जा सकेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान पुलिस मोनू की तलाश में हरियाणा पहुंची, लेकिन उनका रास्ता रोकने पहुंचे लोगों ने नेशनल हाइवे जाम करने का प्रयास किया। हिंदू महापंचायत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें सफेद कुर्ते और सदरी पहने एक शख्स को धमकी भरी भाषा में बात करते सुना जा सकता है। इस शख्स की बात पर महापंचायत में मौजूद सैकड़ों लोगों को नारेबाजी करते भी सुना जा सकता है। बता दें कि हरियाणा के भिवानी में दो नरकंकाल बरामद किए गए थे। जल कर खाक हुई बोलेरो में मिले दो नरकंकाल मामले में पुलिस ने मृतकों को राजस्थान निवासी जुनैद और नासिर बताया है। आशंका जताई जा रही है कि संदिग्ध औऱ कथिर गौ तस्करी के कनेक्शन में दोनों की हत्या हुई है।
टैग्स#Monu Manesar
← पिछली खबरSuicide : यूपी पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी, जांच जारीअगली खबर →NTPC से MOU पर खड़े हुए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।