हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:2522 नव॰

Saudi Arabia से आकर बेटी का रेप करता था पिता, मिली दर्दनाक सजा

rape
WhatsApp ↗
मुंबई की एक अदालत ने घरेलू यौन हिंसा से जुड़े एक मामले में गुरुवार को बेहद अहम टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि किसी को भी यह नहीं मान लेना चाहिए कि घर पर यौन उत्पीड़न की शिकार पीड़िता परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकती। न ही यह मानना चाहिए कि उसका व्यवहार सामान्य नहीं हो सकता। अदालत ने एक व्यक्ति को उसकी नाबालिग बेटी के साथ कई वर्षों तक बलात्कार करने के लिए दोषी ठहराते हुए यह टिप्पणी की। मुंबई में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम अदालत की विशेष न्यायाधीश जयश्री आर पुलुटे ने 29 सितंबर को आरोपी को दस साल जेल की सजा सुनाई थी। इस आदेश की विस्तृत कॉपी बुधवार को उपलब्ध कराई गई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी Saudi Arabia  में एक जहाज पर काम करता था और हर दो महीने में मुंबई में अपने परिवार से मिलने आता था। आरोपी की पत्नी ने 2014 में देखा कि जब भी वह घर पर होता था, तो उनकी बेटी उससे बचती रहती थी। वह हमेशा अपने कमरे में रहती थी। Fake Policeman Nabbed : अलीगढ़ के पास पकड़ा गया 180 किलो का फर्जी इंस्पेक्टर लड़की ने अंततः अपनी मां को बताया कि उसने (पिता ने) पिछले सात वर्षों में कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया है। लड़की ने कहा कि वह दस साल की उम्र से ही इस बुरे सपने का सामना कर रही थी। लड़की की आपबीती सुनने के बाद उसकी मां ने पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई की।
← पिछली खबरKejriwal तक पहुंचा कमीशन का पैसा, बिजली घोटाले का आरोप लगा BJP ने किया दावाअगली खबर →Ind vs SA 1st ODI Match: दक्षिण अफ्रीका की दमदार शुरुआत, विकेट की तलाश में भारत
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।