हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:5322 नव॰

Kejriwal तक पहुंचा कमीशन का पैसा, बिजली घोटाले का आरोप लगा BJP ने किया दावा

arvind kejriwal
WhatsApp ↗
एलजी वीके सेक्सेना की ओर से बिजली सब्सिडी मामले की जांच का आदेश दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी ने घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा है कि कमीशन का पैसा दिल्ली के सीएम तक पहुंचा। भाजपा ने दिल्ली सरकार से कई सवाल किए हैं। बीजेपी ने कहा कि केजरीवाल डिस्कॉम कंपनियों को चोर कहते थे, लेकिन अब खुद चोरी कर रहे हैं। 2016 में कैबिनेट ने हर साल ऑडिट कराने का फैसला किया था, लेकिन एक बार भी ऑडिट नहीं किया गया। दिल्ली की विपक्षी पार्टी ने कहा कि सीएम ने अपने खास आदमियों को बोर्ड में रखा, ताकि घोटाला कर सकें। घोटाले में सबसे अधिक भूमिका जैस्मीन शाह की है जो केजरीवाल के करीबी हैं। भाजपा प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि Arvind Kejriwal चीख-चीख के कहते थे कि दिल्ली में डिस्कॉम कंपनियों चोर हैं। हम इनको बदलेंगे। उन्होंने कहा, ''2013 में केजरीवाल कहते थे कि हम इन कंपनियों को बदल देंगे, क्योंकि ये चोर हैं। लेकिन आज ऐसी क्या मजबूरी थी केजरीवाल आप इन कंपनियों से साठगांठ करके खुद चोरी कर रहे हैं। Bihar municipal elections को लेकर आज आ सकता बड़ा फैसला बीआरपीएल और बीआईपीएल में 51 फीसदी शेयर अनिल अंबानी का है और दिल्ली सरकार की 49 फीसदी हिस्सेदारी है। दिल्ली सरकार का 21250 करोड़ बकाया था इन दो कंपनियों पर। तीसरी कंपनी टाटा ने पूरा भुगतान कर दिया है। केजरीवाल ने बोर्ड में दिल्ली सरकार के प्रतिनिधियों को बदल दिया। रिटायर्ड अधिकारियों को हटाकर अपने खास लोगों को रखा ताकि घोटाला करने में आसानी हो।''
← पिछली खबरBihar municipal elections को लेकर आज आ सकता बड़ा फैसला, प्रत्याशियों को लगेगा शॉक!अगली खबर →Saudi Arabia से आकर बेटी का रेप करता था पिता, मिली दर्दनाक सजा
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।