LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
23:5023 अग॰

पहले stabbed और फिर कब्र खोदकर पत्नी को दफना दिया, लेकिन फिर भी ऐसे बच गई जिंदा

graveyard
अमेरिका के वॉशिंगटन में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया है कि एक महिला अपने पति द्वारा कथित रूप से stabbed और फिर उसे जंगल में दफनाए जाने के बाद जिंदा भागने में सफल रही। एनबीसी न्यूज ने अदालत के दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि थर्स्टन काउंटी के शेरिफ के डिप्टी को बीते दिनों दोपहर 1 बजे से ठीक पहले एक घर के सामने के यार्ड में छिपी एक परेशान महिला मिली। इसके बाद वह चिल्लाने लगी कि मेरे पति ने मुझे मारने की कोशिश की है। इस दौरान महिला के गले, निचले चेहरे और टखनों के चारों ओर अब भी डक्ट टेप लिपटा हुआ था। उसके पैर, हाथ और सिर पर काफी चोट के निशान थे और उसके कपड़े और बाल गंदगी से ढके हुए थे। महिला द्वारा एक स्थानीय निवासी के दरवाजे पर दस्तक देने और मदद मांगने के बाद पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया गया। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे घर से अगवा कर जंगल में लेकर आ गया। उसने कहा कि वह भागने में सफल रही और जंगल से होते हुए 20 से 30 मिनट चलकर घर पहुंची, जहां उसने मदद मांगी। गैर-जानलेवा चोटों के इलाज के लिए महिला को एक क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। Ghaziabad में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस को रेलवे लाइन के पास घायल हालत में मिली - लेसी पुलिस विभाग के अनुसार, महिला ने 53 वर्षीय अपने पति चाई क्योंग एन के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उसे कई घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया। थर्स्टन काउंटी सुधार सुविधा के कैदी डेटाबेस के अनुसार, उस पर अपहरण, घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है और उसे जल्द जमानत मिलना काफी कठिन है। पुलिस को महिला के पड़ोसियों से वीडियो मिले, जिसमें उसके पति को अपनी वैन को अपने गैरेज में खींचते हुए और उसके तुरंत बाद गाड़ी चलाते हुए देखा गया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे वैन में कहीं ले जाया गया और फिर बाहर जमीन पर लिटा दिया गया। महिला ने कहा कि वह अपने पति को खुदाई करते हुए सुन रही थी।  
← पिछली खबरRubina Dilaik के गर्दन पर कैसे लगी चोट? जानिएअगली खबर →प्राइवेट पार्ट में डाला Sanitizer , टूथब्रश और पेंसिल, गुजरात में जूनियर के साथ दर्दनाक रैगिंग
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।