LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
03:5725 अग॰

Ghaziabad में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस को रेलवे लाइन के पास घायल हालत में मिली

rape
Ghaziabad के लिंक रोड थानाक्षेत्र में रेलवे लाइन के पास किनारे पुलिस को ढाई साल की मासूम बच्ची घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े सात बजे मोहम्मद नौशाद ने लिंक रोड थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में लगभग ढाई साल की लावारिस बच्ची घायल अवस्था में देखी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाइल्ड केयर के कर्मचारियों को बुलाया। जिला महिला अस्पताल में दो डॉक्टर बच्ची का इलाज कर रहे हैं। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसका मेडिकल टेस्ट हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह महिला अपनी बच्ची के खोने की जानकारी दे रही थी। Gutkha खाने से मना करने पर भड़का युवक, डॉक्टर को पीटा; वीडियो वायरल महिला को धमकाने पर मुकदमा दर्ज वहीं, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा एक महिला को डराने धमकाने का मामला सामने आया है। तलाकशुदा महिला दो वर्षो से व्यक्ति के साथ लिव इन में रह रही थी। पांच माह पूर्व में व्यक्ति की शादी हो गई, शादी के बाद भी व्यक्ति महिला से संबंध बरकरार रखना चाहता है।  
टैग्स#rape#crime#ghaziabad
← पिछली खबरपूर्व विधायक बाहुबली Vijay Mishra को आर्म्स एक्ट में तीन साल की सजाअगली खबर →IND vs PAK T20 WC: मोहम्मद शमी और शाहीन अफरीदी में क्या हुई बातचीत? PCB ने शेयर किया VIDEO
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।