LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
06:5724 अग॰

शरद पवार ने कार्यकर्ताओं और विशेषज्ञों के साथ मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की

640px-Sharad_Govindrao_Pawar
मुंबई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार ने सोमवार को उनके द्वारा आमंत्रित विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं और विशेषज्ञों के साथ देश की वर्तमान “सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति” पर चर्चा की। पवार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, “विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं और विशेषज्ञों के साथ बैठक की और मौजूदा परिस्थितियों को बदलने में लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की। देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर एक विस्तृत चर्चा भी की।” उन्होंने कहा कि बैठक में राज्यसभा सदस्य कुमार केतकर, राम पुनियानी, इरफान इंजीनियर, एमकेसीएल सदस्य फरीदा लांबे, सबा खान, उल्का महाजन और शाहीन कादरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। शरद पवार द्वारा स्थापित राकांपा, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की घटक है। पवार ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर केंद्र पर निशाना साधा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर विभिन्न राज्यों में विधिवत निर्वाचित सरकारों को तोड़ने का भी आरोप लगाया। शरद पवार द्वारा स्थापित राकांपा जुलाई में तब संकट में पड़ गई थी, जब उनके भतीजे अजित पवार और आठ विधायक महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा की गठबंधन सरकार में शामिल हो गए।
← पिछली खबरग्रेटर नोएडा के रेस्तरां में आबकारी विभाग का छापा, चार गिरफ्तारअगली खबर →मर्दों' वाले बयान के लिए मंत्री धारीवाल को अरब सागर में फेंक देना चाहिए: शेखावत
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।