हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
16:1322 नव॰

Punjab सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, पुरानी पेंशन स्कीम को किया बहाल

Bhagwant Mann
WhatsApp ↗
Punjab की भगवंत मान सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया। राज्य के रिटायर्ड कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट देते हुए पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली कर दी गई है। इस तरह राज्य के रिटायर्ड हो चुके कर्मचारियों को अब पुरानी पेंशन दी जाएगी। यह फैसला राज्य के लाखों पूर्व कर्मचारियों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद होने वाला है। मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में कई अन्य अहम फैसले भी लिए गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि धार्मिक ग्रंथ को ले जाने वाले वाहनों को टैक्स से छूट देने के निर्णय को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, पंजाब के युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता देने के लिए भर्ती के नियमों में बदलाव को मंजूरी भी दी गई। वहीं, मोहाली में मेडिकल कॉलेज के नई जगह की स्वीकृति देने का भी फैसला लिया गया। पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ''हमने पंजाब को वादा किया था कि पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे। आज भगवंत मान जी ने वादा पूरा किया। Tajmahal Fact finding Enquiry, तथ्यों की जांच मांग वाली याचिका खारिज पंजाब के सभी कर्मचारियों को बधाई। नई पेंशन स्कीम नाइंसाफी है। पूरे देश में वापस पुरानी पेंशन स्कीम लागू होनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश और गुजरात की जनता यदि मौका देगी, तो वहां भी पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेंगे।''  
टैग्स#Punjab#Diwali#pension
← पिछली खबरTajmahal Fact finding Enquiry, तथ्यों की जांच मांग वाली याचिका खारिजअगली खबर →IND vs PAK T20 WC: शाहीन अफरीदी, हारिस राउफ और नसीम शाह से निपटने के लिए रोहित शर्मा ने की खास ट्रेनिंग
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।