क्राइम
Ghaziabad में स्कूल का मैनेजर करता था 6 क्लास की छात्रा से दुष्कर्म, ट्यूशन पढ़ाने के बहाने रोकता था आरोपी

Ghaziabad के मसूरी थानाक्षेत्र में स्कूल मैनेजर द्वारा कक्षा छह की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। स्कूल की छुट्टी के बाद आरोपी मैनेजर छात्रा को किसी न किसी बहाने से रोक लेता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी की धमकी के चलते छात्रा चुप रही, लेकिन मैनेजर की हरकतों से तंग आकर परिजनों को आपबीती बता दी। घटना के संबंध में छात्रा की मां ने शिकायत दी है।
पुलिस का कहना है कि स्कूल मैनेजर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। मसूरी थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि उनकी 13 वर्षीय बेटी गांव नाहल स्थित एक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। स्कूल मैनेजर उनकी बेटी के साथ काफी समय से दुष्कर्म करता आ रहा है।
Varanasi Hoax Doctor की करतूत, 5 साल के मासूम को दांत दर्द होने पर दिया इंजेक्शन, मौत पर बवाल
छुट्टी के बाद वह किसी न किसी बहाने से उनकी बेटी को स्कूल में रोक लेता था और फिर उसके साथ दुष्कर्म करता था। महिला का आरोप है कि स्कूल मैनेजर ने उनकी बेटी को धमकी दे रखी थी कि किसी को भी बताने पर उसे बुरा अंजाम भुगतना होगा। धमकी के चलते उनकी बेटी चुप रही और स्कूल मैनेजर की दरिंदगी का शिकार होती रही। आरोप है कि स्कूल मैनेजर की हरकतें बढ़ने पर उनकी बेटी ने घरवालों को आपबीती बताई।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01नोएडा प्राधिकरण की संपत्ति को बेचने वाला गिरफ्तार, इतनी थी प्रोपर्टी की कीमत
02ग्रेटर नोएडा के रेस्तरां में आबकारी विभाग का छापा, चार गिरफ्तार
03आगरा में एक ग्राम प्रधान के पिता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
04मुंबई हवाई अड्डे पर रिश्वत लेने के दोषी दो अधिकारियों को तीन साल की सजा
05गुजरात के तापी जिले में फैक्टरी में विस्फोट, दो मजदूरों की मौत, तीन घायल
06