LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
22:5824 अग॰

Uma Bharti ने की कन्हैया कुमार की तारीफ

uma_bharti
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की फायरब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री Uma Bharti  ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की तारीफ की है। उन्हें एक अच्छा फाइटर बताया है। हालांकि, उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी की तुलना करैत सांप से करते हुए कहा कि कन्हैया में भी वही जहर है। उमा भारती ने कहा कि यदि कन्हैया अपनी वाणी पर विराम रखे तो वह अच्छा फाइटर है। वह शोषित वर्ग का अच्छा नेतृत्व कर सकता है। लेकिन उसके दिमाग में हिदुत्व के लिए जहर है। उमा भारती छिंदवाड़ा में पत्रकारों से बात कर रही थीं। इस दौरान कन्हैया से जुड़े एक सवाल पर उमा भारती ने कहा, ''कन्हैया कुमार का दिमाग चलता है कम्युनिस्टों से। कम्युनिस्टों को भारतीय धर्म से, हिंदुत्व से नफरत है, भारतीय सोच से नफरत है। कम्युनिस्टों की संख्या तो कम हो गई है, लेकिन ये करैत सांप की तरह हैं। करैत कम होते हैं लेकिन बहुत जहरीले होते हैं। वह जहर कन्हैया कुमार के अंदर है। नहीं तो वह लड़का बहुत अच्चा है।' PM Modi Mother Passes Away, 100 वर्ष की आयु में पीएम मोदी की मां का निधन उमा भारती ने आगे कहा, ''यदि वह अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे तो वह अच्छा फाइटर है। वह अच्छा नेतृत्व कर सकता है शोषित वर्ग का। लेकिन उसके दिमाग में जो हिंदुत्व के लिए जहर है, भारतीय संस्कृति की मान्यता को लेकर जो उसके दिमाग में जहर है वह उसके जीभ पर आ जाता है। इस कारण वह ऐसी बात करता है। उसे समझ ही नहीं है कि सभी देवी-देवताओं के हाथ में हथियार हैं, लेकिन उन्होंने हिंसा के लिए नहीं, रक्षा के लिए उठाए थे।''  
← पिछली खबरRishabh Pant Accident, खतरे से बाहर हैं ऋषभ पंत, मेडिकल बुलेटिन जारीअगली खबर →Shehbaz Sharif on PM Modi mother death: मोदी की मां के निधन पर दुनियाभर के नेताओं ने जताया शोक, पाकिस्तानी PM ने क्या कहा
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।