LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
17:4624 अग॰

Gujrat में किसका बजेगा डंका, BJP, कांग्रेस और AAP में कौन भारी?

gujrat election
Gujrat में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में, एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को चुनावी नतीजें आएंगे। राज्य में चुनाव के ऐलान से पहेली राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ मैदान में उतर चुकी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला देखते रहे इस राज्य में पहली बार सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ रही है। चुनाव और उसके नतीजें को लेकर पिछले एक महीने में कई सर्वे भी सामने आ आए हैं जिसके जरिए हम आपको यह बताने की कोशिश करेंगे कि राज्य में पहले अब में क्या कुछ बदला है। गुजरात चुनाव को लेकर अभी तक दो सर्वे सामने आए हैं। इसमें एक चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले का है जबकि दूसरा तारीखों के ऐलान के बाद का है। सबसे पहले हम पिछले सर्वे की बात कर लेते हैं और देखते हैं कि उस सर्वे में क्या अनुमान लगाया गया था। दोनों ही सर्वे एबीपी न्यूज और सीवोटर की ओर से किया गया था। सर्वे की मानें तो 182 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी एक बार फिर से सत्ता में आती हुई दिख रही है। सर्वे के मुताबिक भाजपा 135 से 143 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। पिछली बार 99 सीटें जीतने वाली कांग्रेस 36-44 सीटों पर सिमट सकती है। फिर राजस्थान में चल गया गहलोत का जादू? उड़ान भरने से कैसे चूक रहे Sachin Pilot वहीं अरविंद केजरीवाल की कड़ी मेहनत के बावजूद 'आप' को 0-2 सीटें मिलने का ही अनुमान लगाया गया है। 0-3 सीटों पर अन्य को सफलता मिल सकती है। पीएम मोदी के गृहराज्य में पिछले 27 सालों से भाजपा शासन में है और इस बार पार्टी को जबर्दस्त सफलता मिलती दिख रही है। एबीपी-सी वोटर्स के सर्वे की मानें तो राज्य में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को कुल 182 सीटों में से 131 से 139 सीटें मिल सकती हैं। मतलब पिछले करीब एक महीने में जनता के मूड में मामूली बदलाव हुए हैं फिर जीत तो भगवा पार्टी के ही खाते में जाती हुई दिख रही है। दूसरी ओर से राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस को नुकसान होता हुआ नजर आ रहा है। कांग्रेस को इस सर्वे में 31 से 39 सीटों पर जीत मिलती हुई दिख रही है। वहीं, आप और अन्य के खाते में 12-17 सीटें जाने का अनुमान है।  
← पिछली खबरPAK में Democracy का डब्बा गोल, टीवी चैनलों को निर्देश- इमरान खान को न दिखाएंअगली खबर →‘हिंदू धर्म का अपमान किया’, कानूनी पचड़े में फंसे ‘Pushpa’ के म्यूजिक डायरेक्टर
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।