Logo
  • April 19, 2025
  • Last Update January 8, 2025 1:51 pm
  • Noida

पंजाब के पूर्व सीएम Prakash Singh Badal की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती कराए गए 94 साल के राजनेता, शाह ने बेटे को किया फोन

पंजाब के पूर्व सीएम Prakash Singh Badal की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती कराए गए 94 साल के राजनेता, शाह ने बेटे को किया फोन

पंजाब के पूर्व सीएम Prakash Singh Badal की हालत नाजुक है। 94 साल के राजनेता और पूर्व सांसद प्रकाश सिंह बादल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम के बेटे सुखबीर सिंह बादल को फोन कर सेहत के प्रति चिंता प्रकट की।

शाह ने खुद ट्वीट कर शिरोमणी अकाली दल (SAD) नेता प्रकाश सिंह बादल की सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल से फोन पर बात कर प्रकाश सिंह बादल की तबीयत के बारे में जानकारी ली।

शाह ने प्रकाश सिंह बादल के जल्द ठीक होने की कामना की है। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल लंबे समय से आयु से संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। बादल को मई और सितंबर 2022 में भी अस्पताल ले जाया गया था।

Related Articles