हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:2522 नव॰

Naveen Patnaik को झटका ! BJD 13 साल बाद उपचुनाव हारी, धामनगर गंवाते ही टूटा जीत का सिलसिला

naveen patnaik
WhatsApp ↗
6 राज्यों की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 4 पर जीत हासिल की है। भाजपा जिन सीटों पर जीती है इनमें ओडिशा की धामनगर सीट का नाम शामिल है। खास बात है कि इसके साथ ही पार्टी ने राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के उपचुनाव में जारी विजयरथ को रोक दिया है। हालांकि, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी इस सीट पर भाजपा की जीत की बात कह रहे थे, लेकिन उपचुनाव में विरोधी दल का जीतना बीजद के लिए सेटबैक यानी झटका माना जा रहा है।

उपचुनाव में भाजपा को आधे वोट

बीजद नेता अबंती दास को 9881 वोटों से पराजय मिली है। विधानसभा उपचुनाव में इतने वोटों का मार्जिन बड़ा माना जाता है। अबंती को 43 फीसद से कुछ अधिक यानी 70 हजार से अधिक वोट मिले। भाजपा नेता सूर्यबंशी सूरज को 80 हजार से अधिक वोट मिले जो कुल वैध मतदान का 49.09 फीसद रहा। यानी लगभग आधे वोट भाजपा को मिले।

भाजपा को 10 अधिक सीटें मिलीं

ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में 113 सीटें बीजद के पास हैं। इस आधार पर भले ही उपचुनाव की एक सीट पर मिली मात बीजद के लिए खास नुकसान वाली न दिखे, लेकिन 13 साल बाद बीजद की पराजय उसके किले में सेंधमारी की शुरुआत जरूर मानी जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि 23 विधायकों के साथ फिलहाल भाजपा ओडिशा की प्रमुख विपक्षी पार्टी है।

बीजेपी के पक्ष में वोटिंग प्रतिशत बढ़ा

2014 के आम चुनाव में महज 10 सीटें जीतने वाली भाजपा, 2019 के विधानसभा चुनाव में 13 सीटें और जीतने में सफल रही। जबकि 2019 के चुनाव में बीजद को पांच सीटों का नुकसान हुआ। गत 10 वर्षों के आंकड़ों को देखते हुए इसे आने वाले दिनों में भाजपा का जनाधार बढ़ने का संकेत माना जा सकता है। वोटिंग प्रतिशत भी इसकी गवाही देते हैं, क्योंकि सत्तारुढ़ बीजद को 44.71 फीसद वोट मिले, जो पिछले चुनाव की तुलना में 1 फीसद से थोड़ी अधिक परसेंट है। दूसरी ओर भाजपा को 32.49 प्रतिशत मत मिले जो 2014 की तुलना में 14.5 फीसद अधिक है।

किन राज्यों में भाजपा उपचुनाव जीती

बता दें कि सात राज्यों की छह सीटों में से भाजपा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार की विधानसभा सीटों पर भी इलेक्शन जीतने में कामयाब रही है। हरियाणा में भव्य बिश्नोई, उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी में गोला गोकर्णनाथ सीट पर पूर्व भाजपा विधायक के बेटे अमन गिरी को जीत मिली है। महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट की नेता ऋतुजा को बड़े अंतर से जीत मिली है। तेलंगाना में टीआरएस नेता को जीत मिली है।

बिहार में भी भाजपा की जीत

बिहार की गोपालगंज सीट से भाजपा नेता विधायक निर्वाचित होने में कामयाब रहे हैं। बिहार में विपक्षी दल बन चुकी भाजपा के प्रदर्शन के बारे में वर्तमान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि भाजपा के वोट में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सेंध लगाने में कामयाब रही है। तेजस्वी का दावा है कि अगली बार चुनाव होने पर राजद भाजपा पर 20 हजार से अधिक बढ़त हासिल करेगी। भाजपा का दावा है कि लोक सभा चुनाव में नीतीश औऱ तेजस्वी मिलकर भी बीजेपी को नहीं हरा सकेंगे और सभी 40 लोक सभा सीटों पर भाजपा के सांसद निर्वाचित होंगे। Bharat Jodo Yatra में व्यस्त नेता, फंड की कमी से जूझी कांग्रेस; ऐसे गंवाया मुनूगोड़े का गढ़    
← पिछली खबरBharat Jodo Yatra में व्यस्त नेता, फंड की कमी से जूझी कांग्रेस; ऐसे गंवाया मुनूगोड़े का गढ़अगली खबर →राहुल द्रविड़ ने कर दी पुष्टि, सेमीफाइनल में भारतीय टीम में दिखेंगे बदलाव
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।