Logo
  • July 27, 2024
  • Last Update July 25, 2024 2:05 pm
  • Noida

UP Assembly Monsoon Session: 29 घंटे की कार्यवाही में 13 विधेयक पेश, स्पीकर सतीश महाना ने सदस्यों का आभार प्रकट किया

UP Assembly Monsoon Session: 29 घंटे की कार्यवाही में 13 विधेयक पेश, स्पीकर सतीश महाना ने सदस्यों का आभार प्रकट किया

UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस बार मॉनसून सत्र के दौरान 29 घंटे की कार्यवाही हुई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का दूसरा सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। पूरी अवधि में सदन की कार्यवाही लगभग एक घंटे स्थगित करनी पड़ी। कुल 29 घंटे 23 मिनट तक विधानसभा में सार्थक कामकाज हुआ।

विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों का आभार जताया

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी) सहित सभी दलीय नेताओं के सहयोग की प्रशंसा की। विधानसभा कार्यवाही के दौरान तीन हजार से अधिक सवाल पूछे गए। विधायकों ने सरकार से ऑनलाइन सवाल भी पूछे। कुछ प्रमुख बातों पर एक नजर-

  • विधानसभा में कुल 3348 प्रश्न प्राप्त हुए।
  • तारांकित प्रश्न 361, अतारांकित प्रश्न 2666 रहे।
  • सरकार ने कुल 988 प्रश्नों का उत्तर दिया।
  • 2082 प्रश्न (62.20 प्रतिशत) ऑनलाइन मिले।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया, सात अगस्त से शुरू हुई 18वीं विधानसभा की कार्यवाही के दौरान वर्ष-2023 के द्वितीय सत्र में नियम-300 के तहत कुल 13 सूचनाएं प्राप्त हुईं। चार सूचनाएं स्वीकृत हुईं। नौ सूचनाओं को स्वीकार नहीं किया गया।

पिछले सत्रों के दौरान चर्चा के अधीन प्रस्तावों की संख्या 17 रही। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस सत्र में कुल-524 याचिकाएं प्राप्त की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि कार्यवाही के दौरान 13 विधेयक पेश हुए। यूपी विधानसभा में पेश बिल की सूची पर एक नजर-

1: उत्तर लेडीज दण्ड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों का उपशमन) (संशोधन) विधेयक 2023
2: उत्तर प्रदेश नागर स्थानीय स्वायत्त शासन विधि (संशोधन) विधेयक 2023
3: उत्तर प्रदेश नगर पालिका (संशोधन) विधेयक 2023,
4: उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मण्डी (संशोधन) विधेयक 2023
5: उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास (संशोधन) विधेयक 2023,
6: उत्तर प्रदेश माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2023
7: उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2023
8: उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक-2023
9: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक-2023
10: उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय (संशोधन)विधेयक 2023
11: उत्तर प्रदेश जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2023
12: उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) विधेयक 2023
13: उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज (संशोधन) विधेयक 2023

Related Articles