Logo
  • June 20, 2025
  • Last Update January 8, 2025 1:51 pm
  • Noida

Varanasi, Ram Nagar PAC का DIG ने किया वार्षिक निरीक्षण

Varanasi, Ram Nagar PAC का DIG ने किया वार्षिक निरीक्षण

Varanasi के 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर वाराणसी का वार्षिक निरीक्षण व वाहिनी भ्रमण पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार सिंह (DIG Ajay Kumar Singh) ने किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक का स्वागत सेनानायक अनिल कुमार पाण्डेय ने किया. निरीक्षण के क्रम में प्लाटून ड्रिल, शस्त्र- हैंडलिंग, टर्नआउट, शस्त्र- अभ्यास आदि का विधिवत निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए.

निरीक्षण के क्रम में परिवहन शाखा, वाहिनी चिकित्सालय, CPC कैंटीन व आवासीय परिसर स्थित विभिन्न भवनों का मरम्मतीकरण रंगाई- पुताई, वाहिनी में युद्धस्तर पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य व जवानों के लिए बनाए जा रहे बैरक आदि का निरीक्षण किया.

Holi 2023 Must Visit Places: ‘रंगों का त्योहार’ सेलिब्रेट करें, भारत की इन जगहों पर जरूर घूमें

Rajkummar Rao Bheed में दिखाएंगे अभिनय की गहराई, ‘बंटवारे’ की स्याह हकीकत दिखाती है Anubhav Sinha की ये फिल्म

निरीक्षण के दौरान अपने संबोधन में DIG ने सभी होली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने प्रतिदिन प्राणायाम, योग, व्यायाम करने को लेकर प्रेरित किया. इस अवसर पर राजेश कुमार- सहायक सेनानायक, कैलाश नाथ यादव -शिविपाल समेत वाहिनी के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

editor

Related Articles