हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:4522 नव॰

Varanasi, डूबते युवक को ड्यूटी पर तैनात जवानों ने बचाया

Varanasi ganga ghat
WhatsApp ↗
Varanasi, वाराणसी के गंगा घाट पर आए दिन किसी न किसी के डूबने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में रामनगर पीएसी की बाढ़ राहत दल के जवानों ने एक युवक को गंगा में पैर फिसलने से गिरने के बाद तुरंत बचा लिया। बता दें कि बाढ़ राहत दल के प्रभारी नायक पीसी दीप नारायण राय के पर्यवेक्षण में गुरुवार को सुबह आरक्षी रोहित कुमार कनौजिया, संजय कुमार साक्षी, रोहित प्रजापति, मोटर बोट के साथ राहत सुरक्षा ड्यूटी पर मीर घाट पर तैनात थे। इसी बीच लगभग सुबह 6:00 बजे एक युवक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया, जिसे मौके पर ड्यूटी में नियुक्त आरक्षी रोहित कुमार कनौजिया, संजय कुमार और रोहित प्रजापति ने गंगा नदी से तुरंत छलांग लगाकर निकाल लिया। Haryana: हिसार हवाई अड्डे से दिल्ली एयरपोर्ट तक चलेगी ट्रेन  युवक की पहचान गोरखपुर निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई। वह गंगा घाट पर स्नान करने के लिए आया हुआ था। वहां मौजूद सभी लोगों ने ड्यूटी में लगे हुए जवानों की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे ही हर घाटों पर जवानों को तैनात किए जाने की जरूरत है। ताकि गंगा में डूबने से आए दिन होने वाली मौतों को रोका जा सके।  
← पिछली खबरशादी का झांसा देकर बलात्कार मामले में SC ने डॉक्टर को गिरफ्तारी से राहत दीअगली खबर →Lucknow, नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।