Accident in Andhra Pradesh, आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि विसनपेटा मंडल के अडुरोडु गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
कार सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा घायल हो गया। मृतकों की पहचान गुप्तालाल (45) और सुनीता (35) के रूप में हुई है।
Lok Sabha Election: 2024 चुनाव के लिए BJP का तगड़ा प्लान, UP में PM मोदी इस बात पर कर रहे फोकस!
सुनीता के पति रामबाबू की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें विजयवाड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ जब वे तेनाली में एक शादी समारोह से लौट रहे थे।