Logo
  • January 18, 2025
  • Last Update January 8, 2025 1:51 pm
  • Noida

आगरा में एक ग्राम प्रधान के पिता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

आगरा में एक ग्राम प्रधान के पिता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

आगरा के खेरागढ़ थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर शाम इरादतनगर क्षेत्र के एक गांव के प्रधान के पिता को पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में लिया हैं।

एसीपी (खेरागढ़) महेश कुमार ने बताया कि एक गांव के प्रधान के पिता दिलीप कंसाना और उसके साथी सतीश ने महिला का शारीरिक शोषण किया और आपित्तजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।

पुलिस के अनुसार महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान के पिता उसे हैंडपंप दिलाने के नाम एक दिन उसे अपने साथ ले गए और ब्लॉक में इधर-उधर घुमाने के बाद अटा स्थित एक कॉलेज ले गए जहां उसने उसका शारीरिक शोषण किया तथा इस हरकत का वीडियो भी बना लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2021 से उसका लगातार शोषण किया जा रहा था।

महेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

editor

Related Articles