Logo
  • June 18, 2025
  • Last Update January 8, 2025 1:51 pm
  • Noida

Varanasi : कमिश्नरेट पुलिस ने खेली कपड़ा फाड़ होली, एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

Varanasi : कमिश्नरेट पुलिस ने खेली कपड़ा फाड़ होली, एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

Varanasi News : काशी में दो दिनों तक लगातार होली के त्योहार में अपनी ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर में होली खेली। होली का त्योहार सकुशल संपन्न करवाने के बाद पुलिस टीम ने जमकर कपड़ा फाड़ होली खेली। पुलिस लाइन परिसर में होली के पावन पर्व पर पुलिसकर्मियों को अधिकारियों ने परंपरागत गीतों के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

 

वहीं पुलिसकर्मियों ने रंग गुलाल के साथ कीचड़ की होली खेलते हुए एक दूसरे का जमकर कपड़े फाड़े। पुलिस लाइन में कपड़ा फाड़ होली में शामिल होकर सभी पुलिसकर्मियों होली के पर्व को सेलिब्रेट करते नजर आए।

काशी में दो दिनों तक लगातार होली के त्योहार में अपनी ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर में होली खेली। पुलिसकर्मियों की होली में शामिल होकर तमाम अधिकारियों ने सभी का मुंह मीठा करवाया। पुलिसकर्मियों के द्वारा शहर में शांतिपूर्ण तरीके से होली के त्योहार को सम्पन्न करवाए जाने पर अधिकारियों ने प्रशंसा की।

editor

Related Articles