देश
Kolkata Airport में आग लगने की जांच करेगा डीजीसीए, आज आएगी टीम

Kolkata Airport, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को अचानक लगी आग के कारणों की जांच के लिए डीजीसीए की एक केंद्रीय जांच टीम गुरुवार को कोलकाता आ रही है। आग बुधवार शाम को लगी थी और उस पर तुरंत काबू पा लिया गया था।
आग लगने के कारणों की जांच के लिए एक फोरेंसिक टीम के यहां पहुंचने की संभावना है। हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा कि जिस क्षेत्र में आग लगी थी, उसकी पूरी तरह से घेराबंदी कर दी गई है और आवश्यक मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है।
हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा कि नियमित सुरक्षा काउंटर जहां आग लगी थी, उसे गुरुवार सुबह भी बंद रखा गया है और फिलहाल एक वैकल्पिक काउंटर खोला जा रहा है। हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा कि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं।
Google का जबरदस्त एडिटिंग फीचर, फोटोज को आसानी से कर सकेंगे एडिट
गुरुवार की रात करीब 9.20 बजे हवाईअड्डे के घरेलू टर्मिनल के गेट 3ए के पास सुरक्षा जांच काउंटर पर आग लगी। दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं और आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों को संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06