LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
10:1523 अग॰

Kanjhawala Death Case, स्कूटी पर सवार थी पीड़िता की दोस्त, CCTV से हुआ खुलासा

Kanjhawala Death Case
Kanjhawala Death Case, दिल्ली के सुल्तानपुरी के कंझावला इलाके में 31 दिसंबर की रात स्कूटी सवार 20 साल की लड़की को कार से टक्कर मारने और तकरीबन 12 किलोमीटर तक घसीटने के बाद हुई मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की की स्कूटी के पीछे वाली सीट पर उसकी दोस्त सवार थी। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि घटना के समय पीड़िता के साथ एक और लड़की थी। उसे कोई चोट नहीं आई, वह घटना के बाद अपने घर चली गई। Food Trucks पर कार्रवाई करेगा UP Transport Departent ! जानिए पूरा मामला हुड्डा ने कहा, अब हमारे पास एक चश्मदीद है और उसका बयान 164 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत दर्ज किया जा रहा है। इससे हमारा मामला मजबूत होता है और हम जल्द ही जांच पूरी कर लेंगे। इससे पहले, एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें पीड़िता अपनी दोस्त के साथ स्कूटी पर एक होटल से निकलते हुए दिखाई दे रही है। मृतक पीड़िका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है, जिसकी स्कूटी को एक बलेनो कार ने टक्कर मार दी और उसके शव को लगभग 12 किलोमीटर तक घसीटा। सीसीटीवी फुटेज में पीड़िता रात करीब 1.30 बजे अपने दोस्त के साथ नए साल की पार्टी में शामिल होने के बाद विवान पैलेस ओयो होटल से निकलती दिख रही है। Bharat Jodo Yatra में शामिल नहीं होंगी मायावती, राहुल गांधी को ट्वीट कर दी बधाई। फुटेज के अनुसार, पीड़िता ने पिंक कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है और उसकी दोस्त ने रेड कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है। होटल के एक कर्मचारी रोहित ने कहा, लड़कियों द्वारा कमरा बुक किया गया था और वे देर शाम यहां आईं। रात 12 बजे के आसपास, उनके कुछ मेल फ्रेंड्स आए और 10 मिनट तक रहे। दोनों लड़कियों में बहस हुई, जिसके बाद होटल मैनेजर ने उन्हें कमरा खाली करने को कहा और बाद में वे स्कूटी से चली गईं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दूसरी लड़की का भी बयान दर्ज किया है। New Year 2023
← पिछली खबरAaj ka Rashifal, इन राशियों के लिए आज का दिन है खास, जानेंअगली खबर → Bigg Boss 16, एमसी स्टेन और अर्चना गौतम के बीच हुई तीखी नोकझोंक
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।