Logo
  • July 27, 2024
  • Last Update July 25, 2024 2:05 pm
  • Noida

पंजाब के गांव में सुखबीर बादल के काफिले को रोकने की कोशिश, अकाली दल कार्यकर्ताओं से झड़प

पंजाब के गांव में सुखबीर बादल के काफिले को रोकने की कोशिश, अकाली दल कार्यकर्ताओं से झड़प

चंडीगढ़ : पंजाब के फरीदकोट जिले में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के काफिले को रोकने की कोशिश करने वाले लोगों के एक समूह और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस ने बताया कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है कि समूह बादल के काफिले को क्यों रोकना चाहता था। उसने बताया कि जब उनका काफिला गांव से निकल रहा था, तो ‘भारत नौजवान सभा’ नामक एक समूह के प्रति निष्ठा रखने वाले कुछ ग्रामीणों ने उनके सामने आने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि अकाली कार्यकर्ताओं ने उन्हें हटाने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

editor

Related Articles