Logo
  • September 8, 2024
  • Last Update August 15, 2024 9:49 am
  • Noida

गर्भवती स्त्रियों के लिए स्वस्थगर्भ मोबाइल ऐप, मिलेगी रियल टाइम डॉक्टर की सलाह

गर्भवती स्त्रियों के लिए स्वस्थगर्भ मोबाइल ऐप, मिलेगी रियल टाइम डॉक्टर की सलाह

आईआईटी रुड़की ने एक स्वस्थगर्भ स्मार्टफोन ऐप बनाया है। यह ऐप गर्भवती महिलाओं के लिए खास कर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी ऐप है जिन्हें आसानी से डॉक्टर उपलब्ध नहीं होते।

गर्भावस्था के लिए यह पहला ऐप है जो रियल टाइम (तुरंत) डॉक्टर की सलाह सुनिश्चित करता है। यह क्लिनिकली प्रमाणित होने के साथ-साथ विश्वसनीय भी है।

यह ऐप एम्स दिल्ली की मदद से तैयार किया गया है। यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और इसका लाभ मरीज और डॉक्टर दोनों निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

गर्भावस्था में ऐप का उपयोग अन्य किसी चिकित्सा से अधिक होता है। लेकिन ये ऐप केवल गर्भावस्था से संबंधित जानकारी देता है। इनमें चिकित्सकों की भागीदारी की कमी होती है।

 

editor

Related Articles