Logo
  • September 8, 2024
  • Last Update August 15, 2024 9:49 am
  • Noida

UP Nikay Chunav की तैयारियां तेज, 31 अक्टूबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण

UP Nikay Chunav की तैयारियां तेज, 31 अक्टूबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण

UP Nikay Chunav की तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण 31 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को होगा।

चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर निकाय चुनाव की तारीख का एलान नवंबर के दूसरे सप्ताह तक हो जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा।

आठ से 12 नवंबर तक वोटर लिस्ट के संबंध में दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 13 से 17 नवंबर तक उनका निस्तारण किया जाएगा। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Related Articles