Logo
  • September 8, 2024
  • Last Update August 15, 2024 9:49 am
  • Noida

Dev Diwali, Laser Show से जगमगाएंगे घाट, चेत सिंह पर 3D प्रोजेक्शन मैपिंग की तैयारी

Dev Diwali, Laser Show से जगमगाएंगे घाट, चेत सिंह पर 3D प्रोजेक्शन मैपिंग की तैयारी

-Dev Diwali Varanasi Ghat Laser Show से जगमगाएंगे। वाराणसी में देव दीपावली के अवसर पर काशी में पहली बार लाइव चरित्रों पर आधारित 20 लेजर प्रोजेक्टर्स द्वारा 3D प्रोजेक्शन मैपिंग शो होने जा रहा है।

इस शो का आयोजन उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्रालय के द्वारा किया जा रहा है। वाराणसी में मां गंगा के तट पर चेत सिंह घाट 3D प्रोजेक्शन मैपिंग व लेज़र शो से जगमगाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने रेत पर ग्रीन आतिशबाजी भी की जाएगी।

चेत सिंह घाट पर आयोजित होने वाले इस शो की विशेषता यह है कि इसमें माँ गंगा की कहानी 3D प्रोजेक्शन मैपिंग के द्वारा दिखाई जाएगी। ऐतिहासिक चेत सिंह घाट की दीवारों पर माँ गंगा के अवतरण की यात्रा को दिखाने की तैयारी है।

इतिहास के पात्रों को फिर से बनाया गया। इसमें विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए संगीत और ध्वनि के साथ अद्भुत वातावरण बनेगा। दर्शकों को जीवंत प्रस्तुति में ऐसा एहसास होगा, मानो वह खुद भी कहानी का हिस्सा हैं। ये शो दर्शकों के मानस पटल पर अमिट स्मृति छोड़ेगा।

टेक्नोलॉजी की मदद से कथा और चरित्रों को सजीव करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही लेजर लाईट और मल्टीमिडिया शो भी होंगे। टाइम कोड द्वारा प्रसारित किया जाएगा। इसमें संगीत की ध्वनि के साथ लेज़र और लाइट्स का एक अनूठा तालमेल देखने को मिलेगा। इससे उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

Related Articles