Logo
  • September 8, 2024
  • Last Update August 15, 2024 9:49 am
  • Noida

Dev Deepawali में विशाखापत्तनम से काशी आया डेकोरेटर, 80 लाख रुपये के फूलों से सजावट

Dev Deepawali में विशाखापत्तनम से काशी आया डेकोरेटर, 80 लाख रुपये के फूलों से सजावट

काशी आने वाले पर्यटकों के लिए देव दीपावली अविस्मरणीय बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। इस बार देव दीपावली के अवसर पर बाबा विश्वनाथ धाम 80 लाख रुपये के फूलों से सजाया जाएगा। इसकी सजावट विशाखापत्तनम से आए हुए कारीगर बिना किसी शुल्क के करे रहे हैं।

dev deepawali
देव दीपावली के मौके पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का विहंगम नजारा

विशाखापत्तनम से आया डेकोरेटर

बाबा विश्वनाथ धाम परिसर को लोकार्पण की तर्ज पर ही सजाने और संवारने का निर्देश दिया गया है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के अनुसार विशाखापत्तनम के एक नामी डेकोरेटर ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के लिए वॉलेंटियर के तौर पर सजावट करने की इच्छा जताई है।

dev deepawali
देव दीपावली के मौके पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का विहंगम नजारा (ANI)

चंद्रग्रहण के कारण काशी में 7 नवंबर को देव दीपावली 

8 नवंबर को चंद्र ग्रहण के कारण इस बार 7 नवंबर को ही काशी में देव दीपावली मनाई जाएगी। अयोध्या के भव्य दीपोत्सव के बाद अब उत्तर प्रदेश शासन-प्रशासन काशी की देव दीपावली को भी भव्य और अलौकिक बनाने की तैयारियों में जुटा है।

Related Articles